हिन्दुओं की मान्यता है कि श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और उनके जन्मस्थान पर एक भव्य मन्दिर विराजमान था जिसे मुगल आक्रमणकारी बाबर ने तोड़कर वहाँ एक मस्जिद बना दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में इस स्थान को मुक्त करने एवं वहाँ एक नया मन्दिर बनाने के लिये एक लम्बा आन्दोलन चला।


राम मंदिर में 3 मंजिल होंगी। पहली मंजिल पर मंदिर का गर्भ गृह होगा जिसमें रामलला की मूर्ति रखी जाएगी। राम लला के साथ माता सीता होंगीं, लक्ष्मण और गणेश भगवान की भी मूर्ति रखी जाएगी। सबसे खास बात ये है कि राम नवमी के दिन उगते सूर्य की पहली किरण श्रीराम की प्रतिमा पर पड़ेगी।


Ayodhya Ram Mandir: प्रस्तावित राम मंदिर के नए मॉडल


अयोध्या में अब भव्य राम मंदिर दो नहीं बल्कि तीन मंजिला होगा. इसमें पांच गुंबद होंगे. मंदिर का आकार बढ़कर 84600 वर्ग फीट कर दिया गया है.

प्रस्तावित राम मंदिर के नए मॉडल का स्वरूप कुछ ऐसा होगा

तीन मंजिला मंदिर में होंगे  318 खंभे 


तीन मंजिला मंदिर में 318 खंभे होंगे और हल तल पर 106 खंभे बनाए जाएंगे. वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा  मंदिर के नक्शे को नए सिरे से तैयार करने में जुटे हैं. सोमपुरा ने बताया कि मंदिर के मुख्य परिसर का क्षेत्रफल भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंदिर मॉडल के स्वरूप में बदलाव संतों और ट्रस्ट की इच्छा के अनुसार ही किया गया है.





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुराने जमाने के किस्से कहानियां। वेला कली रानी की कहानी

कौशांबी के राजा शूरसेन की कहानी

महाभारत की कहानियां